Thursday, November 22, 2018

सतना में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को टक्कर मारी, 7 बच्चों समेत 8 की मौत

जिले के बिरसिंहपुर कस्बे में बस और स्कूल वैन की टक्कर में सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। नौ जख्मी हैं। इनमें दो बच्चों समेत कुछ ही हालत नाजुक है। सभी बच्चे लकी कॉन्वेंट स्कूल के हैं।

घटना गुरुवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने बताया कि छह बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वैन के ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बस की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है।

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर मूवी 2.0 महज 7 दिन बाद 29 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म भारत में करीब 6600 से 6800 स्क्रीन्स (17 आईमैक्स थिएटर) पर एक साथ दिखाई जाएगी। ऐसे में 2.0 फिल्म रिलीज होने से पहले ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बाहुबली-2 करीब 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।

फर्स्ट-डे शो के मामले में भी आगे

2.0 फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटा 28 मिनट है। इसे सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। खबरों के अनुसार, देश भर में पहले दिन 2.0 के 32 से 33 हजार शो होंगे। यह रिकॉर्ड भी बाहुबली-2 से ज्यादा है। पूरे देश में पहले दिन बाहुबली-2 के 31000 शो दिखाए गए थे।

रिलीज होने से पहले ही कमाए 200 करोड़

2.0 के सैटेलाइट राइट्स करीब 110 करोड़ रुपए में बिके हैं। यह रकम फिल्म के तीनों वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगु) को मिलाकर है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने 2.0 के थिएट्रिकल राइट 80 करोड़ रुपए में बेचे हैं। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

डवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड

फिल्म 2.0 ने रिलीज से पहले ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 2.0 के लिए करीब 120 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया कि तमिल सिनेमा के इतिहास का यह पहला मौका है, जब कोई फिल्म एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ के आंकड़े को पार गई है। 2.0 को तमिलनाडु में रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग मिली।

150 दिन में तैयार हुआ बैकग्राउंड स्कोर

2.0 फिल्म में अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन की मुख्य भूमिकाएं हैं। डायरेक्शन एस शंकर ने किया है। फिल्म का VFX वर्क दुनिया के 24 स्पेशल VFX स्टूडियोज की मदद से तैयार किया गया। म्यूजिक के लिए पहली बार 4डी साउंड तकनीक इस्तेमाल की गई। इसका बैकग्राउंड स्कोर तैयार करने में एआर रहमान को 150 दिन लगे थे।

Tuesday, November 20, 2018

शेखावत आशीर्वाद लेने झुके तो उन्हें अचानक जूते-चप्पल की माला पहना दी

नागदा-खाचरौद सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीपसिंह शेखावत को जनसंपर्क गांव खेड़ावदा में एक व्यक्ति ने जूते की माला पहना दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। शेखावत ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है।

वीडियो में यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि वोट के अनुरोध के साथ एक ग्रामीण का चरण स्पर्श करने के बाद जैसे ही वे खड़े हुए, ग्रामीण ने उनके गले में एक माला पहनाई, जिसमें फूलों की बजाए जूते गूंथे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जूते की माला पहनाने का घटनाक्रम महज 3 तीन सेकंड का है। भाजपा प्रत्याशी शेखावत वायरल वीडियो में संबंधित को पीटते भी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह कृत्य करने वाले का नाम मांगीलाल है।

यह कांग्रेस की साजिश है : दिलीपसिंह शेखावत ने कहा - यह हरकत कांग्रेस की प्लानिंग का एक हिस्सा है। जिसने हरकत की वो कांग्रेस समर्थित ग्राम सरपंच भागवंती बाई के पति रतन का भानजा है। रतन ने खुद मांगीलाल को इस हरकत के लिए खूब कोसा है। 10 मिनट के इस घटनाक्रम के बाद अचानक कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए। 15 मिनट बाद मीडिया पर इस घटना की खबर भी चलने लगी। इससे ही साबित होता है कि यह सब सुनियोजित है। इसकी शिकायत की गई है।

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्पीकर डॉक्टर दिनेश उरांव ने में विभिन्न विभागों के सीनियर अफसरों के साथ सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कार्यक्रम के दौरान अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में खासतौर गृह विभाग और ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव शामिल हुए। इसके अलावा भवन निर्माण विभाग एवं पथ निर्माण विभाग की अभियंता प्रमुख भी बैठक में शामिल हुए। रांची के सीनियर एसपी और उपायुक्त के साथ ही जैप वन और होमगार्ड के कमांडेंट भी इस बैठक में शामिल हुए।

गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले भारत के 49 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में झारखंड को फोकस राज्य के रूप में चुना गया है। इसका आयोजन मैनक्विंज पैलेस इनॉक्स, पणजी, गोवा में होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 68 से अधिक देशों के 212 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। 24 नवंबर 2018 को महोत्सव में झारखंड दिवस के रूप में मनाया जाएगा।